Breaking News
जल, जंगल और जमीन के मुद्दों पर आदिवासी महापंचायत आयोजित     |     फांसी के फंदे से लटका मिला युवक का शव     |     श्रीराम जन्मभूमि चढ़ावा चोरी मामले में नई एसआईटी के गठन के संकेत     |     
Share on

  मंजय वर्मा की रिपोर्ट

अब तक 100 से अधिक परिवार हो चुके लाभान्वित

मिर्जापुर। जिलाधिकारी मिर्जापुर श्री पवन कुमार गंगवार के निर्देश पर उपजिलाधिकारी सदर श्री गुलाब चन्द्र द्वारा शादी समारोहों के लिए गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने हेतु प्रभावी व्यवस्था की गई है। SDM सदर द्वारा इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन, भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन एवं हिन्दुस्तान पेट्रोलियम के विक्रय अधिकारियों को *143 परिवारों के लिए शादी में तत्काल गैस सिलेंडर उपलब्ध कराए जाने* का आदेश दिया गया है। संबंधित गैस एजेंसियों द्वारा उपभोक्ताओं को सिलेंडर तत्काल उपलब्ध कराया जाएगा। उल्लेखनीय है कि SDM सदर के आदेश पर *अब तक 100 से अधिक शादी समारोहों हेतु उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर संबंधित गैस एजेंसियों द्वारा उपलब्ध कराया जा चुका है*।

शादी समारोहों में जिलाधिकारी मिर्जापुर के निर्देश पर प्रशासन द्वारा आपूर्ति विभाग से समन्वय स्थापित कर गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जा रहा है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में जरूरतमंद परिवारों द्वारा उपजिलाधिकारी सदर एवं जिला पूर्ति अधिकारी मिर्जापुर से संपर्क किया जा रहा है। SDM सदर एवं DSO मिर्जापुर द्वारा पूर्ति निरीक्षक एआरओ श्री मुकेश कुमार तथा आपूर्ति निरीक्षक श्री अनुराग मिश्र, श्री विवेक सिंह, श्री पुनीत आदि के माध्यम से शादी समारोहों हेतु गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जा रहा है। प्रशासन का उद्देश्य है कि किसी भी परिवार को शादी समारोह में गैस सिलेंडर के अभाव में असुविधा न हो।





Top