Breaking News
गर्मी के कहर पर फिर बड़ा फैसला, अब हाईस्कूल-इंटर कॉलेज की टाइमिंग बदली     |     SDM सदर ने 143 परिवारों को शादी समारोह हेतु गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने के दिए आदेश     |     भीषण गर्मी पर बड़ा फैसला, स्कूलों के समय में तत्काल बदलाव     |     
Share on

  SVG इण्डिया न्यूज रूम

• तेज धूप और लू के खतरे को देखते हुए कक्षा 9 से 12 तक के छात्रों के लिए नया आदेश जारी

सोनभद्र। जनपद में बढ़ती गर्मी और लू के असर को देखते हुए प्रशासन ने छात्रों के हित में एक और बड़ा निर्णय लिया है। जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय की ओर से आदेश जारी कर जिले के सभी राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त, वित्तविहीन माध्यमिक विद्यालयों तथा सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड से संचालित विद्यालयों में कक्षा 9 से 12 तक की कक्षाओं का समय परिवर्तित कर दिया गया है। आदेश के बाद स्कूल प्रबंधन को तत्काल पालन के निर्देश दिए गए हैं।

• सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक चलेगी पढ़ाई

जारी आदेश के अनुसार अब कक्षा 9 से 12 तक की सभी कक्षाओं का शिक्षण कार्य सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक संचालित किया जाएगा। प्रशासन ने साफ कहा है कि बच्चों के स्वास्थ्य पर पड़ रहे प्रतिकूल प्रभाव को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। आदेश की सूचना संबंधित अधिकारियों और विद्यालय प्रबंधनों को भेज दी गई है।





Top