Breaking News
स्मार्ट मीटर पर फूटा गुस्सा, कलेक्ट्रेट में जोरदार प्रदर्शन     |     अखंड हरि कीर्तन में गूंजे भजन, श्रद्धालुओं ने भक्ति से सजाया माहौल     |     गर्मी के कहर पर फिर बड़ा फैसला, अब हाईस्कूल-इंटर कॉलेज की टाइमिंग बदली     |     
Share on

  रघुराज सिंह संवाददाता

• नव निर्मित चबूतरे के उपलक्ष्य में विशाल भंडारे का आयोजन, ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

बीजपुर(सोनभद्र)। ग्राम पंचायत पिण्डारी के टोला मनरहवां स्थित दुर्गा पूजा पहाड़ी पर नव निर्मित चबूतरे के उपलक्ष्य में अखंड हरि कीर्तन और विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पिण्डारी सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और भक्ति रस में डूबकर भजन-कीर्तन में शामिल हुए। आयोजन स्थल पर पूरे दिन धार्मिक माहौल बना रहा और श्रद्धालुओं ने उत्साह के साथ सहभागिता निभाई।

• समाजसेवियों ने किया सम्मान, विकास की भी उठी मांग

कार्यक्रम में युवा समाजसेवी अमरेश तिवारी ने शामिल होकर कीर्तन मंडली के गायकों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान पूजारी रामदयाल सिंह गोड़, बिहारी लाल, मोहन यादव, मर्दनी गुप्ता, रविचंद्र यादव, सुनील और सुरेश यादव समेत कई लोगों को सम्मानित किया गया। मौके पर ग्राम प्रधान रामसजीवन भारतीय सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान हर रविवार लगने वाले बाजार स्थल के समतलीकरण की मांग भी उठाई गई।





Top