Breaking News
जल, जंगल और जमीन के मुद्दों पर आदिवासी महापंचायत आयोजित     |     फांसी के फंदे से लटका मिला युवक का शव     |     श्रीराम जन्मभूमि चढ़ावा चोरी मामले में नई एसआईटी के गठन के संकेत     |     
Share on

  SVG इण्डिया न्यूज रूम

• ज्यादा बिजली बिल आने का आरोप, स्मार्ट मीटर हटाने की उठी मांग

सोनभद्र। स्मार्ट मीटर में अधिक बिजली बिल आने के आरोप को लेकर किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा के संयोजक ने अपने समर्थकों के साथ कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ बढ़ गया है और मनमाने तरीके से बिल भेजे जा रहे हैं, जिससे आम लोग परेशान हैं। प्रदर्शन के दौरान लोगों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए तत्काल समाधान की मांग उठाई।

• मांग पूरी न होने पर घेराव की चेतावनी

प्रदर्शनकारियों ने स्मार्ट मीटर व्यवस्था को हटाने और उपभोक्ताओं को राहत देने की मांग की। संयोजक ने कहा कि यदि जल्द मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे और प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग करते नजर आए।





Top