Breaking News
दुद्धी तहसील परिसर में विशाल तिरंगा लगाने की मांग     |     आपसी विवाद में सात लोगों पर शांति भंग की कार्रवाई     |     सर्राफा व्यापारी लूटकांड में दो फरार आरोपियों पर ₹25-25 हजार का इनाम     |     
Share on

  रघुराज सिंह संवाददाता

• दो अलग-अलग गांवों में बढ़े विवाद पर कार्रवाई, शांति भंग की आशंका में चार लोगों पर कसा शिकंजा

बीजपुर(सोनभद्र)। थाना क्षेत्र के बीजपुर पुनर्वास और अंजानी गांव में हुए दो अलग-अलग विवादों में पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए चार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की। पहले मामले में बीजपुर पुनर्वास में एक बारात के दौरान भोजन को लेकर दो पक्षों में कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते विवाद में बदल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने समझाने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बनी। इसके बाद शिकायतकर्ता शिव कुमारी की तहरीर पर पुलिस ने संबंधित लोगों के खिलाफ शांति भंग की धाराओं में कार्रवाई करते हुए पाबंद किया।

• दूसरे मामले में पानी भरने को लेकर बढ़ा झगड़ा, पुलिस ने दोनों पक्षों को कराया शांत

अंजानी गांव में कुएं से पानी भरने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया, जो बढ़कर झगड़े में तब्दील हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर समझाने की कोशिश की, लेकिन एक पक्ष के न मानने पर कार्रवाई करनी पड़ी। मामले की जांच के बाद दोनों गांवों से कुल चार लोगों को पाबंद करते हुए चालान किया गया। इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह, उपनिरीक्षक शिव मोहन राम समेत पुलिस टीम शामिल रही।





Top