Breaking News
बैठक में फटकार और चेतावनी, प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों को दी सख्त हिदायत     |     पहली नियुक्ति की यादों के साथ सीओ राहुल पांडेय को दी गई भावभीनी विदाई     |     भर्ती परीक्षा की पारदर्शिता पर प्रशासन सख्त, डीएम-एसपी ने किया परीक्षा केंद्र का निरीक्षण     |     
Share on

  SVG इण्डिया न्यूज रूम

• नामांकन और सत्यापन कार्य में सुस्ती पर नाराजगी, जिम्मेदारों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई के निर्देश

कोन(सोनभद्र)। स्कूल चलो अभियान 2026 के तहत नामांकन और छात्र वेरिफिकेशन कार्य में लापरवाही सामने आने पर शिक्षा विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। खंड शिक्षा अधिकारी कोन द्वारा जारी पत्र में स्पष्ट किया गया है कि कई विद्यालयों में अपेक्षित प्रगति नहीं हो रही है। अभियान की शुरुआत के बावजूद नामांकन बढ़ाने और ड्रॉपआउट बच्चों को स्कूल से जोड़ने में सुस्ती देखी गई है, जिससे विभागीय लक्ष्य प्रभावित हो रहे हैं।

• चेतावनी के बावजूद सुधार नहीं, अब होगी कड़ी कार्रवाई

निर्देशों के बावजूद कार्य में सुधार न होने पर 35 विद्यालयों को चिन्हित किया गया है, जहां नामांकन और वेरिफिकेशन कार्य संतोषजनक नहीं पाया गया। संबंधित विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों और शिक्षकों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही सभी विद्यालयों को चेतावनी दी गई है कि वे शीघ्र प्रगति लाकर नामांकन और अन्य विभागीय कार्यों को पूरा करें, अन्यथा सख्त कदम उठाए जाएंगे।





Top