Breaking News
दुद्धी तहसील परिसर में विशाल तिरंगा लगाने की मांग     |     आपसी विवाद में सात लोगों पर शांति भंग की कार्रवाई     |     सर्राफा व्यापारी लूटकांड में दो फरार आरोपियों पर ₹25-25 हजार का इनाम     |     
Share on

  राजेश पाठक विधि संवाददाता

• इलाहाबाद हाईकोर्ट के निर्देश पर एक मई से 30 जून तक प्रातःकालीन कोर्ट, समय में बड़ा बदलाव

सोनभद्र। जिले में पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए अदालतों के समय में बड़ा बदलाव किया गया है। इलाहाबाद हाईकोर्ट के निर्देश के अनुपालन में अब सोनभद्र की अदालतों में एक मई से 30 जून तक प्रातःकालीन कोर्ट का संचालन किया जाएगा। इस दौरान न्यायिक कार्य सुबह 7 बजे से दोपहर 1 बजे तक संपन्न होंगे, जबकि कार्यालय का समय सुबह 6:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक निर्धारित किया गया है।

• बार एसोसिएशन के प्रस्ताव पर लागू व्यवस्था, सभी न्यायालयों पर रहेगा प्रभाव

जिले की भौगोलिक स्थिति और अत्यधिक गर्मी को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। सोनभद्र बार एसोसिएशन और डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के संयुक्त प्रस्ताव के आधार पर यह व्यवस्था लागू की गई है। मध्यावकाश का समय सुबह 10:30 बजे से 11 बजे तक रहेगा। यह आदेश जनपद न्यायालय के साथ ही अनपरा, ओबरा, दुद्धी और घोरावल स्थित अधीनस्थ व ग्राम न्यायालयों में भी प्रभावी रहेगा।





Top