Breaking News
दुद्धी तहसील परिसर में विशाल तिरंगा लगाने की मांग     |     आपसी विवाद में सात लोगों पर शांति भंग की कार्रवाई     |     सर्राफा व्यापारी लूटकांड में दो फरार आरोपियों पर ₹25-25 हजार का इनाम     |     
Share on

  अजीत पाण्डेय संवाददाता

• 28 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा—कारणों की जांच जारी

बभनी(सोनभद्र)। थाना क्षेत्र के सिंदूर ग्राम पंचायत अंतर्गत जमतीडांड गांव में एक युवक का शव फंदे से लटकता मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान 28 वर्षीय संदीप कुमार पुत्र राम जन्म के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि घटना के समय युवक घर पर बच्चों के साथ था, जबकि उसकी पत्नी बाजार गई हुई थी और माता-पिता रिश्तेदारी में शादी में गए थे। देर रात परिजन लौटे तो युवक घर पर नहीं मिला, जिसके बाद खोजबीन के दौरान दूसरे पाही में उसका शव फंदे से लटकता मिला।

• पुलिस जांच में जुटी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा खुलासा

घटना की सूचना मिलते ही बभनी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेज दिया। मामले में किन परिस्थितियों में यह कदम उठाया गया, इसका स्पष्ट कारण अभी सामने नहीं आया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में शोक का माहौल बना हुआ है।





Top