रघुराज सिंह संवाददाता
बीजपुर(सोनभद्र)। अपराधियों और वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बीजपुर पुलिस ने देर रात कार्रवाई करते हुए दो वारंटी अभियुक्तों को उनके घर से गिरफ्तार किया। अनिल कुमार पाल (28 वर्ष) निवासी ग्राम डोड़हर टोला बेलहवा को मु0नं0-3191/23 धारा 379, 411 भादवि के मामले में गिरफ्तार किया गया, जबकि रामकृपाल (58 वर्ष) निवासी ग्राम डोड़हर को मु0नं0-1045/16 धारा 60 आबकारी अधिनियम में वांछित होने पर हिरासत में लिया गया। दोनों आरोपियों को वारंट दिखाकर गिरफ्तारी की गई।
• पुलिस टीम की संयुक्त कार्रवाई, न्यायालय भेजे गए दोनों आरोपी
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक और क्षेत्राधिकारी दुद्धी के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक राजेश कुमार सिंह, कांस्टेबल कृष्ण कुमार गुप्ता और महिला कांस्टेबल प्रियंका की टीम ने गांव में दबिश देकर दोनों आरोपियों को पकड़ा। गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उन्हें न्यायालय भेज दिया गया है।