Breaking News
सिंदूर पीने से महिला की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती     |     आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम     |     पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ हुआ वृहद पौधारोपण     |     
Share on

  शिवेंदु श्रीवास्तव की रिपोर्ट

• ओवरस्पीडिंग और शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर अब आधुनिक तकनीक से कसेगा शिकंजा

सोनभद्र। जिले में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और यातायात व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पुलिस विभाग ने अत्याधुनिक इंटरसेप्टर वाहनों को सड़क पर उतार दिया है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने पुलिस लाइन चुर्क से इन हाईटेक वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इन वाहनों में स्पीड लेजर गन, हाई रिजॉल्यूशन कैमरा, नाइट विजन, ऑटोमेटिक नंबर प्लेट रिकग्निशन सिस्टम, वीडियो रिकॉर्डिंग और ब्रेथ एनालाइजर जैसे आधुनिक उपकरण लगाए गए हैं, जिनकी मदद से ओवरस्पीडिंग, ड्रंक एंड ड्राइव, स्टंटबाजी और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।

• हाईवे और दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में होगी तैनाती, पुलिसकर्मियों को दिए सुरक्षा उपकरण

पुलिस के अनुसार इंटरसेप्टर वाहनों की तैनाती राष्ट्रीय राजमार्ग, राज्य मार्ग, नगर क्षेत्रों और दुर्घटना संभावित स्थानों पर की जाएगी। इसके साथ ही यातायात जागरूकता अभियान भी चलाए जाएंगे। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने यातायात ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों को छाता, रेनकोट, हाई पावर टॉर्च, ब्लैक चश्मा और मास्क वितरित किए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि इंटरसेप्टर वाहनों का संचालन पूरी पारदर्शिता के साथ करते हुए नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।





Top