रघुराज सिंह संवाददाता
बीजपुर(सोनभद्र)। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पिंडारी की निवासी प्रियंका, पत्नी कमलेश भारती, पारिवारिक विवाद के बाद कथित तौर पर घर में रखा सिंदूर पीने से अचेत हो गईं। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने तत्काल पीआरवी-112 पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों के सहयोग से महिला को तत्काल धनवंतरी चिकित्सालय, एनटीपीसी रिहंद नगर में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार जारी है।
• पुलिस को नहीं मिली तहरीर, मामले की जानकारी जुटाई जा रही
घटना के बाद अन्य परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। समाचार लिखे जाने तक महिला की हालत पर चिकित्सकों की निगरानी बनी हुई थी। पुलिस के अनुसार मामले में अभी तक किसी पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।