Breaking News
मिशन शक्ति अभियान फेज-5 के तहत महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक     |     परमानंद बने चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ के ब्लॉक अध्यक्ष     |     बच्चों के रंगों में सजा ‘मेरे सपनों का भारत’, डीएम ने थामा ब्रश     |     
Share on

  रघुराज सिंह संवाददाता

• दो अलग-अलग मामलों में बीजपुर पुलिस ने चार आरोपियों का किया चालान

बीजपुर(सोनभद्र)। थाना क्षेत्र के अलग-अलग मामलों में बीजपुर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ शांतिभंग की आशंका में कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने बताया कि पिंडारी ग्राम सभा में जमीनी विवाद की शिकायत पर जांच के लिए पहुंची पुलिस टीम ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन मामला शांत नहीं हुआ। तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए दीपनारायण, राम प्रताप और संदीप कुमार निवासी पिंडारी के विरुद्ध धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई कर दुद्धी न्यायालय के लिए चालान किया गया।

• मोबाइल पर बातचीत को लेकर विवाद में एक अन्य आरोपी भी गिरफ्तार

दूसरे मामले में ग्राम सभा जरहा में एक युवती से मोबाइल पर बातचीत को लेकर हुए विवाद की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के अनुसार समझाने के बाद भी एक युवक का व्यवहार उग्र बना रहा। इसके बाद राम केश्वर पुत्र अत्रीलाल निवासी जरहा के विरुद्ध शांतिभंग की धाराओं में कार्रवाई करते हुए चालान किया गया। पुलिस ने चारों आरोपियों को संबंधित न्यायालय दुद्धी भेज दिया।





Top