Breaking News
सिंदूर पीने से महिला की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती     |     आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम     |     पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ हुआ वृहद पौधारोपण     |     
Share on

  रिपोर्ट: डॉ. परमेश्वर दयाल श्रीवास्तव

• करीब 202 करोड़ की लागत से 127 किमी सड़कें बनेंगी, उद्योगों और आमजन को मिलेगा लाभ

सोनभद्र। प्रदेश सरकार ने औद्योगिक विकास को गति देने के उद्देश्य से औद्योगिक लॉजिस्टिक योजना के तहत सड़क निर्माण के 22 प्रस्तावों को मंजूरी दी है। इनमें सर्वाधिक 6 प्रस्ताव सोनभद्र के शामिल हैं। इन सड़कों के निर्माण पर करीब 202 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे और लगभग 127 किलोमीटर लंबी सड़कें विकसित होंगी। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने बताया कि यह उपलब्धि जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के समयबद्ध प्रयासों का परिणाम है, जिससे जनपद के औद्योगिक विकास और कनेक्टिविटी को नई दिशा मिलेगी। स्वीकृत परियोजनाओं में मुर्धवा-म्योरपुर-बभनी-चपकी-बीजपुर मार्ग, नधिरा-धरतीडांड़ मार्ग, वाराणसी-शक्तिनगर स्टेट हाईवे, डिबुलगंज-जोगेन्द्रा मार्ग, आरएस रोड से कोदरा टोला मार्ग तथा चोपन-कोटा-कोन-करौंदी मार्ग शामिल हैं। इन सभी परियोजनाओं के लिए संबंधित विभागों द्वारा सर्वे सहित आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी कर ली गई हैं।

• बेहतर कनेक्टिविटी से उद्योगों की लागत घटेगी, 5 और प्रस्ताव शासन को भेजे गए

जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने बताया कि नई सड़कों के निर्माण से उद्योगों को बेहतर परिवहन सुविधा मिलेगी, जिससे कच्चे माल और तैयार उत्पादों की ढुलाई आसान होने के साथ लॉजिस्टिक लागत भी कम होगी। आम लोगों को भी तेज और सुरक्षित आवागमन का लाभ मिलेगा तथा दुर्घटनाओं में कमी आने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि सड़क निर्माण के लिए जल्द टेंडर प्रक्रिया पूरी कर कार्य शुरू कराया जाएगा। इसके अलावा वर्ष 2026-27 के तहत जनपद की 5 और सड़कों के निर्माण प्रस्ताव शासन को भेजे गए हैं, जिनमें डाला खन्ना कैंप-बिल्ली रोड, खड़िया-तेलगुड़वा पुल, चुर्क सीमेंट फैक्ट्री के लिए दो लिंक रोड, ओबरा डिग्री कॉलेज से नगर पंचायत कार्यालय तक मार्ग तथा मीना बाजार घुरमा फीडर से कुनिअवां टोला मार्ग के चौड़ीकरण का प्रस्ताव शामिल है। इन प्रस्तावों को भी जल्द स्वीकृति मिलने की उम्मीद जताई गई है।





Top