Breaking News
सिंदूर पीने से महिला की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती     |     आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम     |     पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ हुआ वृहद पौधारोपण     |     
Share on

  सौरभ की रिपोर्ट

• शिवद्वार मंदिर से शाहगंज बाजार तक व्यवस्थाओं का निरीक्षण, गंदगी पर अधिकारियों को लगाई फटकार

घोरावल(सोनभद्र)। श्रावण मास में शिवद्वार मंदिर पहुंचने वाले कांवड़ियों एवं श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर जिलाधिकारी चर्चित गौड़ एवं पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने मंगलवार को शिवद्वार मंदिर परिसर का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान मंदिर के पुजारी सुरेश गिरी एवं अजय गिरी ने दोनों अधिकारियों का विधि-विधान से पूजन-अर्चन कराया तथा मंदिर परिसर में की गई व्यवस्थाओं की जानकारी दी। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कांवड़ियों के ठहरने की व्यवस्था, मंदिर परिसर एवं आसपास की साफ-सफाई, स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्थापित चिकित्सा शिविर, कंट्रोल रूम तथा अन्य व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि श्रावण मास में बड़ी संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न होने पाए और सभी व्यवस्थाएं समय से दुरुस्त रखी जाएं।


Blog single photo


• साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था और सुगम यातायात पर विशेष जोर

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने जिला पंचायत राज अधिकारी एवं नगर पंचायत घोरावल के अधिशासी अधिकारी को निर्देशित किया कि शिवद्वार मंदिर परिसर एवं आसपास नियमित साफ-सफाई, पर्याप्त पेयजल, प्रकाश व्यवस्था तथा अन्य मूलभूत सुविधाएं प्रभावी ढंग से सुनिश्चित कराई जाएं। जिला पंचायत राज अधिकारी एवं लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को तत्काल सफाई कराने तथा सड़क किनारे बन रहे नाले के निर्माण कार्य में आवश्यक सुधार कराने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जिन मार्गों से कांवड़ियों एवं श्रद्धालुओं का आवागमन हो रहा है, वहां स्वच्छता, सुरक्षित वातावरण और सुगम यातायात हर हाल में सुनिश्चित किया जाए। निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी घोरावल विशाल कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी नामित शरण, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता एस.के. सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।




Top