Breaking News
पांच दिवसीय रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता सीजन-2 कल से शुरू     |     तेज बारिश में ट्रांसफार्मर गिरा, पूरे गांव की बिजली आपूर्ति ठप     |     ट्रेलर और टैंकर की भिड़ंत में चालक की मौत, मुख्य मार्ग पर लगा जाम     |     
Share on

  शिवेंदु श्रीवास्तव की रिपोर्ट

• सब्जी मंडी के पास मिली थी बच्ची, सुराग के आधार पर परिजनों तक पहुंची टीम

रॉबर्ट्सगंज(सोनभद्र)। सब्जी मंडी के पास भटकती मिली एक मूक-बधिर बालिका को चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की तत्परता से सुरक्षित उसके परिजनों तक पहुंचाया गया। सूचना मिलते ही परियोजना समन्वयक मुकेश कुमार सिंह और सुपरवाइजर सुधा गिरी मौके पर पहुंचे और बालिका को संरक्षण में लेकर आदर्श कोतवाली लाया गया। बालिका न तो सुन पा रही थी और न ही कुछ बता पा रही थी, जिससे पहचान करना चुनौतीपूर्ण हो गया।

• बैग में मिली पर्ची बनी सुराग, सत्यापन के बाद परिवार को सौंपी गई बच्ची

बालिका के पास मिले बैग की तलाशी में चिकित्सकीय पर्ची मिली, जिसमें ‘सोतील’ गांव का नाम दर्ज था। इसी आधार पर टीम ने ग्राम प्रधान के माध्यम से परिजनों से संपर्क स्थापित किया। बाल कल्याण समिति के निर्देश पर विधिवत सत्यापन के बाद बालिका को सुरक्षित परिजनों को सौंप दिया गया। बच्ची को सकुशल पाकर परिजनों में राहत और भावुकता का माहौल देखने को मिला, जबकि इस त्वरित कार्रवाई की सराहना की जा रही है।





Top