यशस्वी कन्नौजिया संवाददाता
ओबरा(सोनभद्र)। डाला से ओबरा रेलवे क्रॉसिंग के पार जाने वाली सड़क इन दिनों बदहाली की चरम स्थिति में पहुंच गई है, जहां पूरी सड़क कीचड़ और मिट्टी से पट चुकी है। हालात ऐसे हैं कि लोगों का पैदल चलना तक मुश्किल हो गया है और जरा सी लापरवाही में लोग फिसलकर गिर रहे हैं। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि लंबे समय से इस सड़क की अनदेखी की जा रही है, जिससे रोजमर्रा की आवाजाही खतरे से भरी हो गई है।
• प्रशासन से मरम्मत की मांग तेज
ओबरा क्षेत्र के लोगों ने इस गंभीर समस्या को देखते हुए प्रशासन से जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत कराने की मांग उठाई है। लोगों का कहना है कि अगर समय रहते सुधार कार्य शुरू नहीं हुआ तो हालात और बिगड़ सकते हैं, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है और आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।