Breaking News
पांच दिवसीय रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता सीजन-2 कल से शुरू     |     तेज बारिश में ट्रांसफार्मर गिरा, पूरे गांव की बिजली आपूर्ति ठप     |     ट्रेलर और टैंकर की भिड़ंत में चालक की मौत, मुख्य मार्ग पर लगा जाम     |     
Share on

  शिवेंदु श्रीवास्तव की रिपोर्ट

• दर्द की शिकायत पर भर्ती महिला की मौत, परिजनों ने डॉक्टरों पर गंभीर आरोप लगाए

सोनभद्र। जनपद के रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के अखाड़ा मोहल्ला वार्ड नंबर 15 स्थित सहारा हॉस्पिटल में इलाज के दौरान 25 वर्षीय रुक्मिणी की मौत के बाद हंगामा खड़ा हो गया। महिला को पेट दर्द की शिकायत पर भर्ती कराया गया था। आरोप है कि इलाज के नाम पर कोई जरूरी जांच नहीं कराई गई और केवल ग्लूकोज व दर्द के इंजेक्शन दिए जाते रहे। परिजनों का कहना है कि सुबह हालत बिगड़ने पर डॉक्टर समय पर नहीं पहुंचे, जिससे महिला की मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित परिजन अस्पताल पहुंच गए और जमकर विरोध किया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

परिजनों के अनुसार इलाज में लापरवाही के कारण ही यह मौत हुई, जबकि अस्पताल स्टाफ का कहना है कि परिजनों द्वारा पानी पिलाने से हालत बिगड़ी। दोनों पक्षों के अलग-अलग दावों के बीच पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। आरोप है कि हंगामे के दौरान अस्पताल के डॉक्टर और स्टाफ मौके से निकल गए। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की बात कही जा रही है, वहीं परिजन न्याय की मांग पर अड़े





Top