Breaking News
होनहारों का सम्मान, मेधावी छात्रों और शिक्षकों को मिला प्रोत्साहन     |     तेज रफ्तार का कहर, सड़क हादसे में सहायक अध्यापक की दर्दनाक मौत     |     कुएं में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, हत्या की आशंका से इलाके में सनसनी     |     
Share on

  रघुराज सिंह संवाददाता

• स्कूल बैग, बॉटल और स्मृति चिन्ह देकर बढ़ाया उत्साह

बीजपुर(सोनभद्र)। कंपोजिट विद्यालय बीजपुर पुनर्वास प्रथम और आदर्श रिहंद शिक्षा निकेतन एकेडमी में आयोजित सम्मान समारोह में मेधावी विद्यार्थियों और शिक्षकों को सम्मानित किया गया। युवा समाजसेवी अमरेश तिवारी द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में सरस्वती मां की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया, वहीं अतिथियों का पुष्प गुच्छ और बैच देकर स्वागत किया गया।

• प्रतिभावान छात्रों और शिक्षकों को किया गया सम्मानित

कक्षा एक से आठ तक के विद्यार्थियों में नेहा, रुही, छोटी दुलारी, रिही, सौम्या, सुनिल, मोनी, साधना, रीयक, पवन, महिमा सहित अन्य को स्कूल बैग और बॉटल देकर सम्मानित किया गया। वहीं कक्षा नौ से बारह तक के विद्यार्थियों में काजल कुमारी, संजना कुमारी, अंतरा सुषमा, प्रेमलता, पुनिता, सलोनी सोनम को भी सम्मान मिला। इसके अलावा प्रधानाध्यापिका नेहा श्रीवास्तव, सरोज यादव, शिलम यादव, किरण पाल, रविन्द्र श्रीवास्तव, प्रधानाचार्य तारक नाथ दुबे, राकेश शर्मा, अनवरी, सुमित्रा, बलकिसून यादव सहित कई शिक्षकों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन विमलेश यादव ने किया।





Top