Breaking News
पूर्वांचल आर्मी अनपरा ने लोको पायलट-11 को 17 रन से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह     |     ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिला संयोजक बने विनोद मिश्रा     |     घरेलू विवाद में बेटे के डंडे के वार से पिता की मौत     |     
Share on

  SVG इण्डिया न्यूज रूम

• गैस पाइपलाइन विस्तार, घरेलू कनेक्शन और आपूर्ति व्यवस्था को लेकर समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिए निर्देश

राबर्ट्सगंज(सोनभद्र)। जनपद में सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन (सीजीडी) नेटवर्क की स्थापना और गेल कंपनी द्वारा संचालित वितरण योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर कलेक्ट्रेट के जन सुनवाई कक्ष में जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने की। इस दौरान जिलाधिकारी ने गैस पाइपलाइन नेटवर्क विस्तार, घरेलू गैस कनेक्शन तथा औद्योगिक एवं व्यावसायिक उपयोग के लिए गैस आपूर्ति व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और गेल कंपनी के प्रतिनिधियों को निर्देश दिया कि कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और निर्धारित समयावधि में सभी कार्य गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरे कराए जाएं।

• स्वच्छ और सुरक्षित ईंधन उपलब्ध कराने पर दिया गया जोर

बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन योजना से आमजन को स्वच्छ, सुरक्षित और सुगम ईंधन उपलब्ध होगा, जिससे पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि गैस पाइपलाइन बिछाने और अन्य कार्यों में आपसी समन्वय बनाए रखते हुए आवश्यक अनुमतियां और प्रक्रियाएं शीघ्र पूरी कराई जाएं। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, जिला पूर्ति अधिकारी ध्रुव गुप्ता, विभिन्न विभागों के अधिकारी और गेल कंपनी के प्रतिनिधि मौजूद रहे।





Top