Breaking News
पूर्वांचल आर्मी अनपरा ने लोको पायलट-11 को 17 रन से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह     |     ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिला संयोजक बने विनोद मिश्रा     |     घरेलू विवाद में बेटे के डंडे के वार से पिता की मौत     |     
Share on

  SVG इण्डिया न्यूज रूम

• हेरोइन तस्करी मामले में गिरफ्तार अभियुक्त की बैंक रकम, मकान और जमीन पर कार्रवाई

अनपरा(सोनभद्र)। मादक पदार्थ तस्करों के आर्थिक नेटवर्क पर शिकंजा कसते हुए सोनभद्र पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। अनपरा थाना पुलिस की प्रभावी पैरवी के बाद नई दिल्ली स्थित सक्षम प्राधिकारी ने हेरोइन तस्करी मामले में गिरफ्तार अभियुक्त मनोज कुमार की लगभग 27 लाख रुपये की अवैध संपत्तियों को फ्रीज करने की कार्रवाई को विधिसम्मत माना है। पुलिस ने इंडियन बैंक अनपरा शाखा में जमा 1 लाख 15 हजार रुपये की धनराशि को फ्रीज करने के साथ ही डिबुलगंज स्थित मकान और भूमि को भी अभिग्रहित कर लिया है।

• एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई पर सक्षम प्राधिकारी की मुहर

पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई एनडीपीएस एक्ट की धारा 68-F(1) के तहत की गई है। जांच में सामने आया कि संपत्तियां मादक पदार्थों की तस्करी से अर्जित की गई थीं। सक्षम प्राधिकारी द्वारा कार्रवाई को वैधानिक मान्यता मिलने के बाद सोनभद्र पुलिस ने साफ संदेश दिया है कि नशे के कारोबार से अर्जित अवैध संपत्तियां अब सुरक्षित नहीं रहेंगी। मामला अनपरा थाना क्षेत्र के डिबुलगंज गांव से जुड़ा है।





Top