Breaking News
पूर्वांचल आर्मी अनपरा ने लोको पायलट-11 को 17 रन से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह     |     ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिला संयोजक बने विनोद मिश्रा     |     घरेलू विवाद में बेटे के डंडे के वार से पिता की मौत     |     
Share on

  रघुराज सिंह संवाददाता

• कंपोजिट विद्यालय नेमना पहुंचे खण्ड शिक्षा अधिकारी, पठन-पाठन की गुणवत्ता परखी

बीजपुर(सोनभद्र)। खण्ड शिक्षा क्षेत्र म्योरपुर के बीईओ सुनील कुमार ने कंपोजिट विद्यालय नेमना का औचक निरीक्षण कर विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कक्षाओं में पहुंचकर विद्यार्थियों से किताब पढ़वाकर उनकी शैक्षणिक क्षमता की जांच की और यह परखा कि बच्चे कितनी सही तरीके से पढ़ पा रहे हैं। अचानक हुए निरीक्षण से विद्यालय परिसर में हलचल का माहौल बना रहा।

• शिक्षकों को नियमित और प्रभावी पठन-पाठन कराने के निर्देश

निरीक्षण के दौरान बीईओ ने शिक्षकों को निर्देशित किया कि विद्यालय में नियमित और सुचारु रूप से पठन-पाठन कराया जाए, ताकि बच्चों की शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार हो सके। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की बुनियादी शिक्षा पर विशेष ध्यान देना आवश्यक है और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। विद्यालय की व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।





Top