Breaking News
दीवार बनाने के विवाद में जमकर चले ईंट-पत्थर, मां-बेटी घायल     |     चोरी की बाइक और सात मोबाइल के साथ दो शातिर चोर गिरफ्तार     |     जुगैल की बदलेगी तस्वीर, लगेंगे तीन नए 4G मोबाइल टॉवर     |     
Share on

  वीरेंद्र कुमार संवाददाता

• बीते 6 माह से बाजार क्षेत्र में लोगों पर हमला कर रहा था सांड, शिकायतों के बाद प्रशासन हरकत में आया

विंढमगंज(सोनभद्र)। ग्राम पंचायत क्षेत्र में लगने वाले बृहद बाजार में पिछले करीब 6 माह से एक सांड के आतंक से स्थानीय लोग परेशान थे। सांड के हमले में दर्जनों लोगों के घायल होने के बाद ग्रामीणों ने उच्च अधिकारियों समेत स्थानीय प्रशासन को लिखित शिकायत दी थी। इसके बाद ग्राम प्रधान प्रतिनिधि संजय कुमार गुप्ता, समाजसेवी अशोक कुमार जायसवाल और पशु चिकित्साधिकारी डॉ रवि तरुण के प्रयास से सांड को पिकअप वाहन पर लादकर चोपन स्थित बृहद पशु गौशाला भेज दिया गया।

• शिकायतों के बाद प्रशासन ने दिखाई सख्ती

पशु चिकित्साधिकारी डॉ रवि तरुण ने बताया कि उच्च अधिकारियों से टेलिफोनिक वार्ता के बाद सांड को गौशाला भेजने की कार्रवाई की गई। वहीं प्रधान प्रतिनिधि संजय कुमार गुप्ता ने बताया कि थाना निरीक्षक शिवकुमार सिंह द्वारा सख्त निर्देश दिए गए थे कि सांड को तत्काल गौशाला भेजने की व्यवस्था की जाए। समाजसेवी अशोक कुमार जायसवाल ने कहा कि सांड के कारण इलाके में भय का माहौल बन गया था, लेकिन उसे भेजे जाने के बाद लोगों ने राहत महसूस की है। इस दौरान टुनटुन गुप्ता, संतोष जायसवाल, राजाराम मद्धेशिया, सुजीत केसरी, सुरेंद्र कुमार, महेंद्र प्रसाद और राजेंद्र कुमार समेत कई लोग मौजूद रहे।





Top