Breaking News
दीवार बनाने के विवाद में जमकर चले ईंट-पत्थर, मां-बेटी घायल     |     चोरी की बाइक और सात मोबाइल के साथ दो शातिर चोर गिरफ्तार     |     जुगैल की बदलेगी तस्वीर, लगेंगे तीन नए 4G मोबाइल टॉवर     |     
Share on

  वीरेंद्र कुमार संवाददाता

• आदिवासी एकता, संस्कृति और अधिकारों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

विंढमगंज(सोनभद्र)। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर राजा बरियार शाह आदिवासी समिति केवाल (सुगवामान) की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया। समिति के नेतृत्व में निकली भव्य शोभायात्रा में युवक-युवतियों, बच्चों और बुजुर्गों समेत बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रैली विंढमगंज बाजार होते हुए दुद्धी टाउन खेल मैदान की ओर रवाना हुई। इस दौरान आदिवासी समाज की एकता, संस्कृति, परंपरा और अधिकारों के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान दिनेश यादव बतौर अतिथि शामिल हुए। वहीं राजेश रावत, मुन्ना लाल गौतम, ओम रावत, सुरेंद्र पासवान और कार्तिक यादव सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। रैली को लेकर विंढमगंज पुलिस-प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के लिए पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई, जिसके सहयोग से शोभायात्रा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। समिति के पदाधिकारियों में विजय सिंह गोंड अध्यक्ष, जय प्रकाश आयाम उपाध्यक्ष, सोमरू सिंह मरकाम कोषाध्यक्ष, दिनेश कुमार चेरो संरक्षक, राजेंद्र प्रसाद एडवोकेट महासचिव तथा संतोष सिंह गोंड एडवोकेट विधिक सलाहकार सहित अन्य सदस्य शामिल रहे। समिति ने विश्व आदिवासी दिवस को एकजुटता, गौरव और सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक बताते हुए समाज के लोगों से अपनी संस्कृति, परंपरा और अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया।





Top