Breaking News
भारी बारिश के चलते 26 सितंबर को सोनभद्र के सभी स्कूल-कॉलेज बंद     |     भारी बारिश के चलते 26 सितंबर को बंद रहेंगे कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल     |     घर में घुसा करीब तीन फीट लंबा कोबरा, मची अफरा-तफरी     |     
Share on

  रघुराज सिंह संवाददाता

• गुणवत्ताविहीन डायवर्जन पर उठे सवाल, 20 किमी अतिरिक्त दूरी तय कर रहे यात्री

बीजपुर(सोनभद्र)। बीजपुर-रेणुकूट मुख्य मार्ग पर सेवकाडाड़ के बघोंलन मोड़ के समीप डायवर्जन मार्ग में ट्रक धंस जाने से करीब 12 घंटे से यातायात प्रभावित है। ट्रक फंसने के कारण बसों और चार पहिया वाहनों को बीजपुर जाने के लिए ग्रामीण मार्ग से होकर करीब 20 किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है। वाहन लीलाडेवा, महुली, रजमिलान, जरहा होते हुए चेतवा मोड़ से निकल रहे हैं। वहीं रेणुकूट, बभनी सहित अन्य मार्गों पर जाने वाले यात्रियों को भी वैकल्पिक रास्तों का सहारा लेना पड़ रहा है। शुक्रवार को क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में चल रही परीक्षाओं में शामिल होने वाले कई परीक्षार्थियों को पैदल अथवा लंबा रास्ता तय कर देर से पहुंचना पड़ा।

  1. प्रभारी निरीक्षक बीजपुर अविनाश कुमार सिंह ने बताया कि काफी जद्दोजहद के बाद भी मार्ग में फंसे ट्रक को बाहर नहीं निकाला जा सका। यातायात व्यवस्था को देखते हुए ट्रक के बगल से वाहनों का संचालन शुरू करा दिया गया है, जिससे आवागमन बहाल हो गया है।

• कच्चे डायवर्जन में भारी वाहन धंसने से लगा जाम, पुलिया निर्माण की धीमी रफ्तार पर नाराजगी

क्षेत्रीय रहवासियों का आरोप है कि पिछले तीन-चार माह से धंसी पुलिया का निर्माण कराया जा रहा है, लेकिन डायवर्जन मार्ग गुणवत्तापूर्ण नहीं होने के कारण बारिश में भारी वाहन दलदल में फंस रहे हैं। ग्रामीणों के मुताबिक शुक्रवार को काफी प्रयास के बावजूद ट्रक को शाम तक नहीं निकाला जा सका, जिसके चलते भारी वाहनों की लंबी कतार लग गई और यात्री वाहनों को चेतवा-महुअरिया मार्ग से निकलना पड़ा।

  1. " ग्रामीणों ने निर्माण कार्य में लापरवाही और धीमी गति का आरोप लगाते हुए कहा कि यदि डायवर्जन मजबूत बनाया गया होता और पुलिया का निर्माण समय से पूरा किया गया होता तो यह स्थिति नहीं बनती। बीजपुर-बखरिहवा मार्ग पर वर्षों पुरानी कई पुलियाओं के खस्ताहाल होने से भी भविष्य में आवागमन बाधित होने की आशंका जताई जा रही है। "

Blog single photo

.




Top