Breaking News
भारी बारिश के चलते 26 सितंबर को सोनभद्र के सभी स्कूल-कॉलेज बंद     |     भारी बारिश के चलते 26 सितंबर को बंद रहेंगे कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल     |     घर में घुसा करीब तीन फीट लंबा कोबरा, मची अफरा-तफरी     |     
Share on

  SVG इण्डिया न्यूज रूम

• वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा

घोरावल(सोनभद्र)। देवरीकाठ गांव में गुरुवार शाम एक किसान के घर में करीब तीन फीट लंबा विषैला कोबरा सांप घुसने से परिजनों और ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सांप को देखते ही परिवार के लोग दहशत में आ गए। ग्रामीणों ने उसे पकड़ने और बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन कोबरा के फुफकारने पर सभी पीछे हट गए। इसके बाद परिजनों ने मामले की सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही वन क्षेत्राधिकारी ज्ञानेश कुमार के निर्देश पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची।

वन्यजीव रक्षक अविलाश, सुबे और ओमप्रकाश विश्वकर्मा ने काफी मशक्कत के बाद घर में छिपे कोबरा को सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू कर पकड़ लिया। सांप के पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। वन विभाग की टीम ने कोबरा को सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया।

  1. वन क्षेत्राधिकारी ज्ञानेश कुमार ने बताया कि देवरीकाठ गांव में किसान के घर में करीब तीन फीट लंबा कोबरा घुसने की सूचना मिली थी, जिस पर टीम ने मौके पर पहुंचकर उसका सुरक्षित रेस्क्यू किया और बाद में जंगल में छोड़ दिया।




Top