रिपोर्ट: डॉ. परमेश्वर दयाल श्रीवास्तव
सोनभद्र। भारी वर्षा, अत्यधिक जलजमाव और बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए जिलाधिकारी के निर्देश पर जिले में कक्षा 1 से 8 तक संचालित सभी परिषदीय, राजकीय, सहायता प्राप्त एवं मान्यता प्राप्त विद्यालय 26 सितंबर 2026 को बंद रहेंगे। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने आदेश जारी करते हुए सभी संबंधित विद्यालयों को इसका कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
• राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की मांग पर 26 सितंबर को अवकाश का आदेश जारी
मौसम विभाग द्वारा भारी बारिश के पूर्वानुमान के बाद विद्यार्थियों की सुरक्षा को देखते हुए राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ सोनभद्र ने जिलाधिकारी एवं बेसिक शिक्षा अधिकारी से 26 सितंबर को स्कूलों में अवकाश घोषित करने की पुरजोर मांग की थी। संगठन ने खराब मौसम और संभावित बारिश के मद्देनजर छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए अवकाश किए जाने का अनुरोध किया था। संगठन की मांग और मौसम की स्थिति को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी श्री चर्चित गौड़ के निर्देश पर बीएसए ने 26 सितंबर को अवकाश का आदेश जारी कर दिया।
.