रघुराज सिंह संवाददाता
बीजपुर(सोनभद्र)। बीजपुर-रेणुकूट मार्ग पर जरहा गांव में शुक्रवार सुबह दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में राजेंद्र (28) पुत्र सर्जन निवासी नधिरा और संतोष गुप्ता (30) पुत्र राम नरेश गुप्ता निवासी जरहा टोला टेढ़िनवन गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि अनिल (25) पुत्र लालसाह को भी चोटें आईं। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइक क्षतिग्रस्त हो गईं और सवार सड़क पर गिरकर बेसुध हो गए। घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों एवं राहगीरों ने घायलों की मदद की। सूचना पर पहुंची पीआरवी 112 की मदद से घायलों को एनटीपीसी रिहंद के धन्वंतरी चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद राजेंद्र और संतोष को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। परिजनों के अनुसार दोनों को एंबुलेंस से सिंगरौली-बैढ़न ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। वहीं अनिल स्थानीय स्तर पर उपचार कराने के बाद चला गया।
• पुलिस ने बाइकों को सुरक्षित रखवाया, तहरीर मिलने पर होगी कार्रवाई
स्थानीय लोगों के अनुसार बीजपुर-बखरिहवा मार्ग की जर्जर हालत के कारण आए दिन दोपहिया वाहन दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे हैं। सड़क की बदहाल स्थिति को लेकर क्षेत्रवासियों में चिंता बनी हुई है।