Breaking News
खबरें पढ़ें
निःशुल्क नेत्र शिविर में 12 मरीजों का होगा मोतियाबिंद ऑपरेशन, जरूरतमंदों को बांटे गए चश्मे || आधी रात मड़ई में लगी भीषण आग, गृहस्थी का सामान जलकर राख || एफएमजीई परीक्षा में प्रीति शाक्य ने पाई सफलता: रूस से एमबीबीएस के बाद हासिल की सफलता || सवारियों से भरी बस और ट्रक में भीषण टक्कर: चालक समेत 15 से अधिक घायल || एलटी संवर्ग से प्रवक्ता पदोन्नति प्रक्रिया जल्द पूरी कराने की मांग, 13 नवंबर को अधिकारियों की बैठक के निर्देश || मिर्जापुर में दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग पर बड़ा हादसा टला, मिट्टी धंसने से गिरा बिजली का खंभा || दीपावली पर लाइसेंसी बंदूक से हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल, आरोपी गिरफ्तार || छठ महापर्व को लेकर घाटों पर तैयारियां तेज: सफाई और सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त || छठ महापर्व को लेकर तैयारियां तेज, श्रद्धालुओं के लिए किए जा रहे व्यापक इंतजाम || विराट गोवर्धन पूजा एवं बिरहा दंगल की तैयारियां पूर्ण, आज होगा भव्य आयोजन
Friday 25th September 2026 10:52:00 AM

चेचिस और बाइक की जोरदार टक्कर, बाइक चालक की मौके पर मौत

Blog single photo
Share on

  वीरेंद्र कुमार संवाददाता

• रेलवे क्रॉसिंग गेट नंबर 50 पर पकड़ा गया चेचिस, पुलिस ने कब्जे में लिया

विंढमगंज(सोनभद्र)। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कोलिन्डूबा में नेशनल हाईवे-39 पर शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे मेदनी खांड लैम्पस के सामने नए चेचिस और मोटरसाइकिल के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शी बंधु राम के अनुसार, दोनों वाहन विंढमगंज की ओर से दुद्धी की तरफ जा रहे थे। वह सड़क किनारे मवेशियों को चारा दे रहे थे, तभी जोरदार टक्कर की आवाज सुनाई दी। मौके पर पहुंचने पर एक व्यक्ति सड़क पर पड़ा मिला। इसी दौरान चेचिस चालक वाहन लेकर मौके से निकल गया।

• रेलवे गेट पर रोका गया वाहन, मृतक की आधार कार्ड से हुई पहचान

ग्रामीणों और प्रशासन की सक्रियता के बाद चेचिस को रेलवे क्रॉसिंग गेट नंबर 50 पर रोककर पकड़ लिया गया। पुलिस ने चेचिस और चालक को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक की पहचान जेब से मिले आधार कार्ड के आधार पर अगस्त कुमार पुत्र राजेंद्र राम, निवासी धनराडीह, मकड़ी, भवनाथपुर, झारखंड के रूप में हुई। पुलिस ने मृतक की मोटरसाइकिल संख्या UP64 AV 2936 को कब्जे में ले लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी मर्चरी हाउस भेजा गया है।




Second Advertisement
Second Advertisement
Second Advertisement

Top