Breaking News
भारी बारिश के चलते 26 सितंबर को सोनभद्र के सभी स्कूल-कॉलेज बंद     |     भारी बारिश के चलते 26 सितंबर को बंद रहेंगे कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल     |     घर में घुसा करीब तीन फीट लंबा कोबरा, मची अफरा-तफरी     |     
Share on

  मंजय वर्मा की रिपोर्ट

• जिगना पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान दोनों आरोपियों को दबोचा, बरामदगी के बाद भेजे गए जेल

जिगना(मीरजापुर)। अपराध और वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जिगना पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल और सात मोबाइल फोन के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार 08 अगस्त को सघन वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर बिहसड़ा क्षेत्र से सूरज विश्वकर्मा निवासी कुशहा और संतोष कुमार निवासी रेहड़ा चुंगी को पकड़ा गया। दोनों की उम्र करीब 19 वर्ष बताई गई है। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से एक मोटरसाइकिल और सात मोबाइल फोन बरामद हुए।

• मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों को न्यायालय के माध्यम से जेल भेजा

पुलिस ने गिरफ्तारी और बरामदगी के संबंध में थाना जिगना में मु0अ0सं0-203/2026, धारा 317(2), 317(4), 317(5) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी संतोष कुमार के खिलाफ प्रयागराज जीआरपी थाने में चोरी और बरामदगी से संबंधित दो मुकदमे पहले से दर्ज हैं। कार्रवाई थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह, उप निरीक्षक अभिषेक सिंह, उप निरीक्षक रामाश्रय सिंह सहित जिगना पुलिस टीम ने की।





Top