Breaking News
भारी बारिश के चलते 26 सितंबर को सोनभद्र के सभी स्कूल-कॉलेज बंद     |     भारी बारिश के चलते 26 सितंबर को बंद रहेंगे कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल     |     घर में घुसा करीब तीन फीट लंबा कोबरा, मची अफरा-तफरी     |     
Share on

  रघुराज सिंह संवाददाता

• आदिवासी संस्कृति, भाषा और पहचान के संरक्षण का दिया संदेश

बीजपुर(सोनभद्र)। विश्व आदिवासी दिवस के उपलक्ष्य में जरहा न्याय पंचायत क्षेत्र के आदिवासी समुदाय के लोगों ने रविवार को सिरसोती में एकत्र होकर भव्य रैली निकाली। रैली बीजपुर पुनर्वास प्रथम, नेमना, जरहा, पिंडारी और बखरिहवा होते हुए बभनडीहा पहुंची, जहां रैली का समापन सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ किया गया। रास्ते में अधेड़, युवा और महिलाएं भी रैली में शामिल होती गईं, जिससे आयोजन भव्य रूप लेता गया। पुनर्वास प्रथम में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया।

• 9 अगस्त को मनाया जाता है विश्व आदिवासी दिवस

कार्यक्रम में बहादुर सिंह गोड़ ने कहा कि विश्व आदिवासी दिवस प्रत्येक वर्ष 9 अगस्त को आदिवासी समुदायों के अधिकारों की रक्षा, उनकी संस्कृति, भाषा और पहचान के संरक्षण तथा उनके योगदान को सम्मानित करने के उद्देश्य से मनाया जाता है। जय सिंह गोड़ ने बताया कि 9 अगस्त 1982 को जिनेवा में संयुक्त राष्ट्र के आदिवासी आबादी पर कार्य समूह की पहली बैठक हुई थी, जिसके बाद दिसंबर 1994 में संयुक्त राष्ट्र ने हर वर्ष 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस मनाने की घोषणा की। रैली में राजनाथ सिंह, धनसिंह, उमेश मरकाम, अर्जुन सिंह, बृजकुमार सिंह, रामनरेश भारती, सरोज सिंह, जयराम सिंह, ललित सिंह और बेचू सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसओ राजेश कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर मुस्तैद रहे।


Blog single photo

.




Top