Breaking News
भारी बारिश के चलते 26 सितंबर को सोनभद्र के सभी स्कूल-कॉलेज बंद     |     भारी बारिश के चलते 26 सितंबर को बंद रहेंगे कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल     |     घर में घुसा करीब तीन फीट लंबा कोबरा, मची अफरा-तफरी     |     
Share on

  अजीत पाण्डेय संवाददाता

• पत्थरबाजी में खपरैल का मकान क्षतिग्रस्त, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शुरू की जांच

बभनी(सोनभद्र)। थाना क्षेत्र के पोखरा गांव में दीवार बनाने को लेकर पट्टीदारों के बीच हुए विवाद में मां-बेटी घायल हो गईं। पीड़िता पार्वती ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि आठ अगस्त की दोपहर करीब 12 बजे दीवार बनाने को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद राम प्रसाद, गुलाब चंद, सुभाष, नंदू और मुकेश ने गाली-गलौज करते हुए लात-घूंसों, लाठी, ईंट और पत्थरों से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंची पार्वती की बेटी दुर्गावती को भी पीटने का आरोप है। पीड़िता के मुताबिक दुर्गावती के सिर में गंभीर चोट आई है। आरोप है कि हमलावरों ने दोनों को जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के दौरान हुई पत्थरबाजी में घर का खपरैल भी क्षतिग्रस्त हो गया। घटना से संबंधित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने की बात कही जा रही है।

• छह महीने पहले भी हुआ था विवाद, तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस कर रही कार्रवाई

ग्राम प्रधान शंभू गुप्ता के अनुसार दोनों पक्षों के बीच विवाद काफी समय से चल रहा है और करीब छह माह पूर्व भी मारपीट हुई थी, जिसमें पुलिस कार्रवाई की गई थी। मामले में थाना स्तर से बताया गया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस घटना की जांच में जुटी है।





Top