Breaking News
मतदेय स्थलों के भौतिक सत्यापन में तेजी, डीएम ने अधिकारियों को दिए निर्देश     |     यूपी टीईटी परीक्षा के लिए तैयारियां पूरी, जिले के छह केंद्रों पर 13,680 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा     |     फायर सेफ्टी में लापरवाही पर कार्रवाई, दो लाइब्रेरियां हुईं सील     |     
Share on

  SVG इण्डिया न्यूज रूम

• हाईकोर्ट वेबसाइट से फोटो और नाम उठाकर बनाया गया फर्जी अकाउंट, अधिवक्ताओं को भेजे गए भ्रामक संदेश

राबर्ट्सगंज(सोनभद्र)। साइबर अपराधियों ने हाईकोर्ट की वेबसाइट पर उपलब्ध जिला जज की प्रोफाइल फोटो और नाम का दुरुपयोग करते हुए दो मोबाइल नंबरों से फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट बना लिया। आरोप है कि इन फर्जी अकाउंट्स के जरिए अधिवक्ताओं और अन्य लोगों को भ्रामक संदेश भेजकर धनराशि मांगने का प्रयास किया गया। मामले की जानकारी जिला जज तक पहुंचने के बाद तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए। सदर मुंसरिम महेंद्र प्रताप सिंह की तहरीर पर सदर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

• आईटी एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में दर्ज हुआ मामला

सदर मुंसरिम द्वारा दी गई तहरीर में बताया गया कि साइबर ठगों ने जिला जज की पहचान का गलत इस्तेमाल करते हुए लोगों को भ्रमित करने की कोशिश की। मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने के निर्देश दिए गए। प्रभारी निरीक्षक रामस्वरूप वर्मा ने बताया कि बीएनएस और आईटी एक्ट की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। पुलिस फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट बनाने वाले आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।





Top