Breaking News
मतदेय स्थलों के भौतिक सत्यापन में तेजी, डीएम ने अधिकारियों को दिए निर्देश     |     यूपी टीईटी परीक्षा के लिए तैयारियां पूरी, जिले के छह केंद्रों पर 13,680 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा     |     फायर सेफ्टी में लापरवाही पर कार्रवाई, दो लाइब्रेरियां हुईं सील     |     
Share on

  अजीत पाण्डेय संवाददाता

• फरार चल रहे आरोपी को बभनी पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा, न्यायालय भेजा गया

बभनी(सोनभद्र)। थाना क्षेत्र के चपकी गांव में रिश्तों को शर्मसार करने वाले दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे आरोपी को बभनी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी विदेश कुमार पुत्र राम प्रकाश बियार पर आरोप है कि उसने घर में अकेली महिला को देखकर जबरन दुष्कर्म किया और घटना के बाद फरार हो गया। पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस लगातार आरोपी की तलाश में दबिश दे रही थी।

• मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने की घेराबंदी

प्रभारी निरीक्षक दिन्नु प्रसाद यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम को सूचना मिली कि आरोपी कारीडॉर आश्रम असनहर मोड़ तिराहे के पास भागने की फिराक में मौजूद है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेज दिया।





Top