Breaking News
शादी समारोह से लौट रहे युवक की दर्दनाक मौत, ट्रैक्टर की टक्कर से उजड़ गया परिवार     |     वारंटी अभियुक्त पर बीजपुर पुलिस का शिकंजा, डीपी एक्ट मामले में गिरफ्तारी     |     डीपी एक्ट में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस ने भेजा न्यायालय     |     
Share on

  रघुराज सिंह संवाददाता

• लंबे समय से वांछित चल रहे आरोपी को पुलिस ने दबोचकर न्यायालय भेजा

बीजपुर(सोनभद्र)। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपराधियों और वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बीजपुर पुलिस ने डीपी एक्ट के मामले में वांछित चल रहे एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ बर्नवाल एवं क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार राय के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष राजेश सिंह के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने आरोपी को पकड़कर न्यायालय भेज दिया।

• मध्य प्रदेश निवासी आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

बीजपुर पुलिस के अनुसार मु0नं0 1498/21 धारा 3/4 डीपी एक्ट से संबंधित वारंटी अभियुक्त उदयचंद शाह पुत्र स्वर्गीय गोकुल शाह निवासी ढोटी थाना विंध्यनगर जिला सिंगरौली मध्य प्रदेश को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक दीनानाथ राम, उपनिरीक्षक कमलाकांत पाण्डेय, कांस्टेबल राहुल गौड़ और कांस्टेबल हरिश्चंद्र शामिल रहे।





Top