Breaking News
मतदेय स्थलों के भौतिक सत्यापन में तेजी, डीएम ने अधिकारियों को दिए निर्देश     |     यूपी टीईटी परीक्षा के लिए तैयारियां पूरी, जिले के छह केंद्रों पर 13,680 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा     |     फायर सेफ्टी में लापरवाही पर कार्रवाई, दो लाइब्रेरियां हुईं सील     |     
Share on

  मनीष कुमार संवाददाता

• वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने गांव आया युवक सड़क हादसे का हुआ शिकार, परिजनों में मचा कोहराम

म्योरपुर(सोनभद्र)। थाना क्षेत्र के किरबिल-करहिया संपर्क मार्ग पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान करहिया निवासी 30 वर्षीय अनिल कुमार पुत्र रामलखन के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि अनिल हरियाणा के पानीपत स्थित कपड़ा मिल में काम करता था और कुछ दिन पहले रिश्तेदारी में शादी समारोह में शामिल होने गांव आया था। रविवार रात जोराहाई गांव से लड़की की विदाई कर वापस लौटते समय सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरा।

• परिवार की आर्थिक जिम्मेदारी संभाल रहा था मृतक

हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। परिजन गंभीर हालत में अनिल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र म्योरपुर लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक डॉ. धर्मराज मौर्य ने उसे मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों ने ट्रैक्टर चालक को मौके पर पकड़ लिया। मृतक पूर्व प्रधान राजेंद्र प्रसाद का चचेरा भाई बताया गया है। तीन भाइयों और दो बहनों में सबसे बड़ा होने के कारण परिवार की आर्थिक जिम्मेदारी उसी के कंधों पर थी। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।





Top