Breaking News
कलेक्ट्रेट गेट स्थित सेल्फी प्वाइंट का होगा कायाकल्प     |     सर्पदंश: घर लौट रहे युवक को सांप ने डसा, सीएचसी में भर्ती     |     रफ्तार का कहर: तेज रफ्तार बाइक टेंपो से टकराई, युवक गंभीर घायल     |     
Share on

  मनीष कुमार संवाददाता

• दुद्धी में श्रीमद् भागवत कथा के चौथे दिन बाल व्यास मानस जी ने सुनाई ध्रुव, प्रह्लाद और भगवान अवतार की कथा

दुद्धी(सोनभद्र)। श्री रामलीला मंच पर आयोजित सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा के चौथे दिन रविवार की सायंकालीन बेला में श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिला। व्यास पीठ पर विराजमान अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचक बाल व्यास मानस जी महाराज ने कथा के दौरान कहा कि भगवान भक्ति करने वालों को बिना किसी भेदभाव के शक्ति प्रदान करते हैं। उन्होंने भक्त ध्रुव और प्रह्लाद की कथा सुनाते हुए कहा कि सच्चे भक्त को कितनी भी कठिनाइयों का सामना करना पड़े, उसे भक्ति का मार्ग नहीं छोड़ना चाहिए। कथा के दौरान उन्होंने कहा कि जब-जब धर्म की हानि होती है और समाज में अधर्म बढ़ता है, तब भगवान किसी न किसी रूप में अवतार लेते हैं।

• जन्मोत्सव के दौरान भक्ति गीतों पर झूम उठे श्रद्धालु

कथा के चतुर्थ दिवस में बाल व्यास मानस जी महाराज ने भगवान श्रीराम और भगवान श्रीकृष्ण के अवतार का भावपूर्ण वर्णन करते हुए जन्मोत्सव मनाया। जन्मोत्सव के दौरान पूरा पंडाल भक्ति गीतों और जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालु भक्ति में लीन होकर नाचते-गाते नजर आए। कथा कार्यक्रम में निरंजन जायसवाल, राजेश्वर प्रसाद, संदीप तिवारी, बृजेश यादव, राजेश श्रीवास्तव, भोला अग्रहरि, रमाशंकर सिंह, राजेश अग्रहरि, अविनाश वाह-वाह सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।





Top