Breaking News
नाग पंचमी पर कुश्ती और खेल प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम     |     बकहर नदी उफान पर, पुल के ऊपर बह रहा पानी, आवागमन ठप     |     पुलिया बहने से हजारों ग्रामीणों का संपर्क टूटा, कच्चे मकान की दीवार और ओसारी गिरी     |     
Share on

  रघुराज सिंह संवाददाता

• बीजपुर बाजार में रात के समय आग ने लिया विकराल रूप, झोपड़ी वालों में मची अफरा-तफरी

बीजपुर(सोनभद्र)। बीजपुर बाजार स्थित उत्तर पटरी पर मंगलवार रात करीब 8 बजे अज्ञात कारणों से कचरे में आग लग गई। तेज गर्मी और हवा के कारण आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया, जिससे आसपास मौजूद टाट-टटरी और झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले लोगों में दहशत फैल गई। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

• सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर टीम, टला बड़ा हादसा

बीजपुर पुलिस द्वारा सूचना मिलने पर एनटीपीसी प्रबंधन को आगजनी की जानकारी दी गई। इसके बाद मौके पर पहुंची सीआईएसएफ की अग्निशमन टीम ने सूझबूझ के साथ आग पर काबू पा लिया। समय रहते आग बुझ जाने से किसी प्रकार की जनहानि या बड़ा नुकसान नहीं हुआ। एसएचओ राजेश सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड टीम को मौके पर भेजकर आग बुझा दी गई और किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।





Top