Breaking News
मानकविहीन खाद्य पदार्थों की जांच तेज, दो अवैध मीट दुकानों पर दर्ज हुआ मुकदमा     |     एसपी ने शक्तिनगर थाने का किया औचक निरीक्षण     |     अस्पतालों में अग्निशमन व्यवस्था होगी और मजबूत, डीएम के सख्त निर्देश     |     
Share on

  रघुराज सिंह संवाददाता

• पिपरी से आने वाली 33/11 केवीए लाइन में लगातार ब्रेकडाउन और ट्रिपिंग का आरोप, दर्जनों गांवों में बिजली संकट गहराया

बीजपुर(सोनभद्र)। भीषण गर्मी और लू के बीच पिपरी से आने वाली 33/11 केवीए लाइन में लगातार तकनीकी खराबी और जर्जर उपकरणों की वजह से नधिरा उपकेंद्र और बीजपुर क्षेत्र से जुड़े दर्जनों गांवों की बिजली व्यवस्था चरमरा गई है। लाखों की आबादी भीषण गर्मी में परेशान है और लोगों का आरोप है कि रोस्टर के अनुसार निर्बाध बिजली आपूर्ति केवल कागजों तक सीमित रह गई है। ग्रामीण छनू लाल, रामशिरोमणि, विजय, रामजनम, सूर्य प्रताप सिंह, विजय नारायण, विवेक, अरविंद, श्यामसुंदर, कपिल, संतोष, रमेश, सुभाष और रामसेवक समेत अन्य लोगों ने आरोप लगाया कि समय रहते लाइन और उपकरणों का मेंटेनेंस नहीं कराया गया, जिसकी वजह से आए दिन ट्रिपिंग, तार और पोल की समस्या बनी हुई है।

• लगातार ट्रिपिंग और ब्रेकडाउन से लोगों का बढ़ा आक्रोश

ग्रामीणों का कहना है कि भीषण गर्मी में बिजली आपूर्ति बाधित होने से लोगों का जनजीवन प्रभावित हो गया है और रातों की नींद हराम हो गई है। लोगों ने सवाल उठाया कि आखिर बार-बार होने वाले ब्रेकडाउन और तकनीकी खराबियों की जिम्मेदारी कौन लेगा। वहीं इस मामले में अधिशासी अभियंता पिपरी दिलीप कुमार ने बताया कि तकनीकी फाल्ट की वजह से बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई है और खराबी दूर कराने का कार्य कराया जा रहा है।





Top