रघुराज सिंह संवाददाता
बीजपुर(सोनभद्र)। थाना क्षेत्र के ग्राम सभा सिरसोती गांव की जायसवाल बस्ती के सामने गोविंद बल्लभ पंत सागर (रिहंद जलाशय) में लकड़ी छान रहे ग्रामीणों की नजर किनारे तैर रहे एक युवक के शव पर पड़ी। शव नग्न अवस्था में था। शव मिलने की सूचना क्षेत्र में फैलते ही सनसनी मच गई। सूचना पर पहुंची बीजपुर पुलिस ने शव को जलाशय से निकलवाकर कब्जे में लिया और शिनाख्त कराने में जुट गई। बताया जा रहा है कि क्षेत्र में हुई मूसलाधार बारिश के दौरान शव कहीं अन्यत्र से बहकर रिहंद जलाशय में पहुंचा होगा। शव की हालत देखकर उसके कई दिनों से पानी में पड़े होने की आशंका जताई जा रही है।
• स्थानीय और आसपास के थानों से संपर्क कराई जा रही शिनाख्त
थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने बताया कि जलाशय से शव को निकलवाकर कब्जे में लिया गया है। स्थानीय स्तर के साथ ही आसपास के थाना क्षेत्रों में सूचना देकर शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है। आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद शव को मोर्चरी में रखवाया जाएगा।