Breaking News
मामूली विवाद ने बढ़ाया तनाव, पुलिस ने आठ लोगों को भेजा कोर्ट     |     सड़क पर उतरी पुलिस, ड्रंक एंड ड्राइव अभियान से वाहन चालकों में मचा हड़कंप     |     पेट्रोल बचाने सड़क पर उतरे डीएम, पैदल पहुंचकर दिया बड़ा संदेश     |     
Share on

  शिवेंदु श्रीवास्तव की रिपोर्ट

• गरीब और कमजोर वर्ग के बच्चों के साथ भेदभाव की शिकायत मिली तो निजी स्कूलों पर होगी कार्रवाई

राबर्ट्सगंज(सोनभद्र)। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आरटीई एक्ट 2009 के तहत अलाभित समूह एवं दुर्बल वर्ग के चयनित बच्चों के निजी विद्यालयों में प्रवेश को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में डीएम ने स्पष्ट निर्देश दिया कि शैक्षिक सत्र 2026-27 में चयनित सभी बच्चों का शत-प्रतिशत नामांकन हर हाल में सुनिश्चित कराया जाए। समीक्षा के दौरान चतरा ब्लॉक में 92 में से 79 बच्चों तथा राबर्ट्सगंज ब्लॉक में 665 में से 566 बच्चों के प्रवेश की जानकारी सामने आने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई। उन्होंने अभिभावकों से मोबाइल पर सीधे बातचीत कर प्रवेश न होने के कारण भी जाने। इस दौरान परिवहन शुल्क अधिक होने जैसी शिकायतें सामने आईं। डीएम ने कहा कि आरटीई के तहत प्रवेश लेने वाले बच्चों के साथ समान व्यवहार किया जाए और किसी भी प्रकार की असमानता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

• तीन दिन में नामांकन पूरा करने के निर्देश, यूनिफॉर्म और किताबों की सहायता राशि जल्द मिलेगी

जिलाधिकारी ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया कि अपने-अपने क्षेत्र के निजी विद्यालयों से समन्वय बनाकर तीन दिन के भीतर सभी चयनित बच्चों का प्रवेश पूरा कराएं और पोर्टल पर फीडिंग भी सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि सत्यापन प्रक्रिया पूरी होने के बाद बच्चों को यूनिफॉर्म और पाठ्य पुस्तकों के लिए सहायता राशि तथा विद्यालयों को वित्तीय सहायता नियमानुसार उपलब्ध कराई जाएगी। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनंद पाण्डेय ने विद्यालयों के प्रबंधकों और प्रधानाध्यापकों को अपार आईडी, फैमिली आईडी और यू-डायस अपडेट कराने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, जिला विद्यालय निरीक्षक जयराम सिंह, वित्त एवं लेखाधिकारी अजय यादव समेत कई अधिकारी और निजी विद्यालयों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।





Top