Breaking News
मामूली विवाद ने बढ़ाया तनाव, पुलिस ने आठ लोगों को भेजा कोर्ट     |     सड़क पर उतरी पुलिस, ड्रंक एंड ड्राइव अभियान से वाहन चालकों में मचा हड़कंप     |     पेट्रोल बचाने सड़क पर उतरे डीएम, पैदल पहुंचकर दिया बड़ा संदेश     |     
Share on

  सौरभ की रिपोर्ट

• संदिग्ध वाहनों और तीन सवारी गाड़ियों की हुई सघन चेकिंग, शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई

घोरावल(सोनभद्र)। जनपद के घोरावल कस्बे में पुलिस द्वारा सोमवार की रात ड्रंक एंड ड्राइव और वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस फोर्स ने कस्बे में पैदल मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। अभियान के दौरान संदिग्ध वाहनों के साथ तीन सवारी गाड़ियों की सघन जांच की गई। पुलिस ने वाहन चालकों के दस्तावेजों की जांच करते हुए नियमों का पालन करने की हिदायत भी दी।

• शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों पर चला पुलिस का शिकंजा, कस्बे में बढ़ी सतर्कता

चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने मशीन के माध्यम से शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों की जांच की और नियम उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की। अचानक हुई इस सख्त चेकिंग से इलाके में वाहन चालकों के बीच हड़कंप की स्थिति बनी रही। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि सड़क सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे।





Top