Breaking News
मानकविहीन खाद्य पदार्थों की जांच तेज, दो अवैध मीट दुकानों पर दर्ज हुआ मुकदमा     |     एसपी ने शक्तिनगर थाने का किया औचक निरीक्षण     |     अस्पतालों में अग्निशमन व्यवस्था होगी और मजबूत, डीएम के सख्त निर्देश     |     
Share on

  रघुराज सिंह संवाददाता

• मारपीट और पानी भरने को लेकर दो गांवों में बढ़ा विवाद, पुलिस ने शांति भंग में की कार्रवाई

बीजपुर(सोनभद्र)। थाना क्षेत्र के चेतवा और पिंडारी गांव में हुए विवाद के बाद पुलिस ने मंगलवार को कुल आठ लोगों के खिलाफ शांति भंग की धारा में कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय दुद्धी भेज दिया। पुलिस के अनुसार चेतवा गांव में बारात के दौरान मारपीट को लेकर विवाद हुआ था, जबकि पिंडारी गांव में पानी भरने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए थे। मामले में शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाकर समझाने का प्रयास किया, लेकिन तनाव कम नहीं होने पर कार्रवाई की गई।

• बढ़ते तनाव को देख पुलिस हुई सख्त, दोनों पक्षों पर चला कानून का डंडा

प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि सर्वोच्च न्यायालय और मानवाधिकार आयोग के निर्देशों के अनुपालन में दोनों मामलों में धारा 170, 126 और 135 के तहत कार्रवाई की गई। पुलिस ने अनिकेत, लालचंद पनिका समेत अन्य लोगों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक दीनानाथ, आरक्षी हरिश्चंद्र सरोज, देवकरन, विजय कुमार, संजय और प्रियंका शामिल रहे।





Top