Breaking News
पिकअप की टक्कर से ऑटो और बाइक सवार चपेट में, कई घायल     |     घर में घुसकर दंपति से मारपीट का आरोप     |     नाबालिग छात्राओं से दुष्कर्म के प्रयास के आरोप में शिक्षक गिरफ्तार     |     
Share on

  मनीष कुमार संवाददाता

• गेहूं के बोरे उठाने के दौरान विषैले सर्प ने पैर में काटा, परिजनों में मचा हड़कंप

दुद्धी(सोनभद्र)। जनपद से सटे झारखंड के धुरकी थाना क्षेत्र निवासी 19 वर्षीय नवनीत कुमार को खेत में काम करने के दौरान सांप ने काट लिया। बताया जा रहा है कि नवनीत अपने घर पर गेहूं की फसल बेचने की तैयारी कर रहा था और ट्रक पर बोरे लादने का काम कर रहा था। इसी दौरान रविवार शाम करीब 4 बजे जब वह एक बोरा उठाकर दूसरे बोरे पर रख रहा था, तभी नीचे छिपे विषैले सर्प ने उसके दाहिने पैर में काट लिया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

• आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया किशोर, डॉक्टरों ने बताई हालत स्थिर

सांप काटने की घटना के बाद परिजन तुरंत नवनीत को निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी लेकर पहुंचे, जहां उसका इलाज शुरू किया गया। चिकित्सक डॉ. सुनील ने बताया कि किशोर का उपचार जारी है और फिलहाल उसकी स्थिति स्थिर बनी हुई है। घटना के बाद परिवार के लोग डरे और सहमे हुए हैं।





Top