Breaking News
चोरी की बैटरी और डीजल के साथ दो आरोपी गिरफ्तार     |     कुएं पर रखी लकड़ी टूटने से युवती कुएं में गिरी, मौत     |     चिकित्सकीय लापरवाही ने मां की गोद उजाड़ी, प्रसव के दौरान नवजात की मौत     |     
Share on

  SVG इण्डिया न्यूज रूम

सोनभद्र। जिलाधिकारी के निर्देश पर भारी वर्षा के दृष्टिगत जनपद में कक्षा 1 से 8 तक संचालित परिषदीय, राजकीय, सहायता प्राप्त एवं मान्यता प्राप्त सभी बोर्ड के विद्यालयों में 20 अगस्त को अवकाश घोषित किया गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनंद पांडेय ने आदेश जारी करते हुए सभी संबंधित विद्यालयों में इसका कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों एवं प्रधानाध्यापकों को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं।





Top