Breaking News
कनहर बांध के 13 फाटक खुले, पानी की फुहार देखने उमड़ी भारी भीड़     |     भक्ति और साहित्य के महान साधक तुलसीदास की जयंती पर व्यक्तित्व-कृतित्व पर हुआ मंथन     |     विद्यालयों में मूलभूत सुविधाओं और शिक्षा व्यवस्था को लेकर जिलाधिकारी के कड़े निर्देश     |     
Share on

  रघुराज सिंह संवाददाता

• लगातार बारिश और मटमैला पानी बना बाधा, तेज बहाव के चलते गहरे पानी में तलाश करना मुश्किल

बीजपुर(सोनभद्र)। थाना क्षेत्र के रजमिलान गांव स्थित बिछियारी नदी में मंगलवार को लल्लू उर्फ राजू (10) पुत्र मनराज और राजकुमार (50) पुत्र बहादुर डूबकर बह गए थे। घटना के करीब 30 घंटे बाद भी दोनों का कोई सुराग नहीं लग सका है। बुधवार को एसडीआरएफ और पीएसी बाढ़ दल की टीम मौके पर पहुंची और नदी में लगातार खोजबीन करती रही, लेकिन देर शाम तक सफलता नहीं मिली। रेस्क्यू के दौरान लगातार हो रही बारिश, नदी का मटमैला पानी और तेज बहाव तलाश अभियान में बाधा बन रहा है। गहरे पानी में दृश्यता कम होने के कारण रेस्क्यू टीम को तलाशी में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है।


Blog single photo


मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुटी हुई है। ग्राम प्रधान बद्रीनाथ अपने सहयोगियों के साथ पुलिस और रेस्क्यू टीम को हरसंभव सहयोग देने में जुटे हैं। इस संबंध में थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने बताया कि रेस्क्यू टीम द्वारा गहनता से तलाश कराई जा रही है। अभी तक दोनों में से किसी का शव बरामद नहीं हुआ है। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।

Blog single photo

.




Top