Breaking News
कनहर बांध के 13 फाटक खुले, पानी की फुहार देखने उमड़ी भारी भीड़     |     भक्ति और साहित्य के महान साधक तुलसीदास की जयंती पर व्यक्तित्व-कृतित्व पर हुआ मंथन     |     विद्यालयों में मूलभूत सुविधाओं और शिक्षा व्यवस्था को लेकर जिलाधिकारी के कड़े निर्देश     |     
Share on

  अनिल कुशवाहा संवाददाता

सोनभद्र। जनपद के दुद्धी में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के बीच कनहर बांध का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। बांध में पानी की बढ़ती आवक को देखते हुए मौजूदा जानकारी के मुताबिक 13 फाटक खोल दिए गए हैं। खास बात यह है कि कनहर बांध में कुल 16 फाटक हैं। फाटक खुलते ही बांध से निकलती पानी की तेज धार और दूधिया फुहारों का अद्भुत नजारा देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। लेकिन इस रोमांचक नजारे के बीच सुरक्षा इंतजाम नदारद होने से हादसे का खतरा भी बढ़ गया है। दुद्धी तहसील के अमवार में स्थित कनहर सिंचाई परियोजना का बांध लगातार बारिश के चलते लबालब हो गया है। जलग्रहण क्षेत्र में लगातार पानी की आवक बढ़ने के बाद बांध के जलस्तर को नियंत्रित करने के लिए फाटकों से पानी की निकासी शुरू की गई है।


Blog single photo


मौजूदा जानकारी के मुताबिक बांध के कुल 16 फाटकों में से 13 फाटक खोले गए हैं, जिनसे तेज रफ्तार में पानी कनहर नदी में छोड़ा जा रहा है। फाटक खुलते ही पानी की विशाल सफेद फुहारें और तेज बहाव लोगों के आकर्षण का केंद्र बन गए हैं। कनहर बांध का यह नजारा देखने के लिए आसपास के इलाकों के साथ झारखंड और छत्तीसगढ़ से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। बांध से निकलती पानी की गर्जना और फुहारों को लोग अपने मोबाइल कैमरों में कैद कर रहे हैं। लेकिन इस खूबसूरत नजारे के बीच सबसे बड़ा सवाल लोगों की सुरक्षा को लेकर है। बड़ी संख्या में लोग सेल्फी और वीडियो बनाने के लिए बांध के बेहद करीब और खतरनाक ढलानों तक पहुंच रहे हैं। मौके पर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुख्ता सुरक्षा इंतजाम नजर नहीं आ रहे हैं। ऐसे में पानी के तेज बहाव के बीच किसी भी तरह की चूक बड़े हादसे का कारण बन सकती है। कनहर बांध में कुल 16 फाटक हैं और मौजूदा जानकारी के अनुसार 13 फाटक खोले गए हैं। बांध से निकलता पानी जहां लोगों के लिए रोमांच का केंद्र बना हुआ है, वहीं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। जरूरत है कि प्रशासन तत्काल मौके पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाए और लोगों को खतरनाक स्थानों तक जाने से रोके।




Top