Breaking News
चोरी की बैटरी और डीजल के साथ दो आरोपी गिरफ्तार     |     कुएं पर रखी लकड़ी टूटने से युवती कुएं में गिरी, मौत     |     चिकित्सकीय लापरवाही ने मां की गोद उजाड़ी, प्रसव के दौरान नवजात की मौत     |     
Share on

  अजीत पाण्डेय संवाददाता

• एजेंसी संचालक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज, बैंक खातों और रकम के हिसाब-किताब की जांच में जुटी पुलिस

बभनी(सोनभद्र)। बभनी बाजार स्थित हीरो बाइक एजेंसी की बिक्री और फाइनेंस से जुड़े मामले में हीरो फिनकॉर्प के कर्मचारी नईम पुत्र अमीन निवासी रेणुकूट और कंपनी के कलेक्शन मैनेजर बताए जा रहे उदय सिंह पर ग्राहकों से वसूली गई रकम उनके लोन खातों में जमा न करने तथा करीब आठ से नौ लाख रुपये से अधिक की धनराशि हड़पने का आरोप लगाया गया है। एजेंसी संचालक संजय जायसवाल ने बभनी थाने में तहरीर देकर दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की मांग की। तहरीर के अनुसार एजेंसी का हीरो फिनकॉर्प से फाइनेंस पर बाइक बिक्री का समझौता है और नईम एजेंसी पर बैठकर ग्राहकों से लोन की किस्त व अन्य कलेक्शन की रकम वसूलता था। आरोप है कि दोनों ने कथित तौर पर मिलकर ग्राहकों से रकम वसूल की और कुछ धनराशि अपने परिजनों के बैंक खातों में मंगाई, जिसे संबंधित ग्राहकों के लोन खातों में जमा नहीं कराया गया।

तहरीर में यह भी आरोप लगाया गया है कि कुछ ग्राहकों से नकद रकम लेकर उन्हें हाथ से लिखी रसीद दी गई, लेकिन वह पैसा भी लोन खातों में जमा नहीं किया गया। एजेंसी संचालक के अनुसार रकम जमा नहीं होने के बाद कई ग्राहक लोन बकाया को लेकर एजेंसी पहुंचकर अपनी परेशानी बता रहे हैं। संचालक ने पुलिस से पूरे मामले की जांच, ग्राहकों से वसूली गई रकम का हिसाब-किताब और संबंधित बैंक खातों की जांच कराने की मांग की है। मामले में लगाए गए आरोपों की वास्तविकता पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगी। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार सरोज ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है तथा आरोपी का संबंधित धाराओं में चालान कर दिया गया है।





Top