Breaking News
चोरी की बैटरी और डीजल के साथ दो आरोपी गिरफ्तार     |     कुएं पर रखी लकड़ी टूटने से युवती कुएं में गिरी, मौत     |     चिकित्सकीय लापरवाही ने मां की गोद उजाड़ी, प्रसव के दौरान नवजात की मौत     |     
Share on

  रघुराज सिंह संवाददाता

• लोक निर्माण विभाग की टीम ने तत्काल कार्रवाई कर ग्रामीणों को दी राहत

बीजपुर(सोनभद्र)। समूचे क्षेत्र में रविवार की अर्धरात्रि हुई मूसलाधार बारिश के चलते डोडहर ग्राम पंचायत के टोला मोखना में शिवमंगल के घर के पास की पुलिया भारी बारिश के दबाव में टूटकर बह गई थी। पुलिया के क्षतिग्रस्त होने से ग्रामीणों का आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया था। बच्चों की पढ़ाई और श्रमिकों के काम पर आने-जाने में लोगों को जान जोखिम में डालकर रास्ता पार करना पड़ रहा था, जबकि कई किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर भी लगाना पड़ रहा था।


Blog single photo


लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता विनोद भारती ने टीम के साथ मौके का निरीक्षण किया और तत्काल कार्रवाई करते हुए बुधवार को हियूम पाइप डालकर उसके ऊपर मिट्टी भरवाकर अस्थाई पुल तैयार कराया, जिससे आवागमन बहाल हो गया। रास्ता चालू होने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली और तत्काल व्यवस्था कराने के लिए लोक निर्माण विभाग का तहेदिल से आभार व्यक्त किया।




Top