अजीत पाण्डेय संवाददाता
बभनी(सोनभद्र)। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बभनी पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 9.10 लाख रुपये कीमत की महिन्द्रा XUV 500 वाहन को कुर्क कर लिया। पुलिस के मुताबिक वाहन संख्या OD15L-0495 मो. सरताज पुत्र मो. बब्बू निवासी मुंडेरा मंडी गेट, नीमसराय, थाना धूमनगंज, प्रयागराज के नाम पंजीकृत है। यह कार्रवाई जिला मजिस्ट्रेट सोनभद्र द्वारा जारी आदेश के अनुपालन में गैंगस्टर एक्ट की धारा 14(1) के तहत की गई।
• एनडीपीएस एक्ट के मुकदमे में पहले से दाखिल था वाहन
पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ थाना बभनी में एनडीपीएस एक्ट और गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमे दर्ज हैं। संबंधित वाहन पहले से एनडीपीएस एक्ट के मामले में थाना बभनी में दाखिल था, जिसे 20 मई 2026 को विधिक प्रक्रिया पूरी करते हुए कुर्क कर लिया गया। कार्रवाई के दौरान प्रभारी निरीक्षक दिन्नू प्रसाद यादव, थानाध्यक्ष रविकांत मिश्रा और कांस्टेबल रंजीत पाल मौजूद रहे।