Breaking News
काले कंबल वाले बाबा के शिविर में उमड़ी भीड़, लोगों ने बताया राहत मिलने का दावा     |     सोलर प्लांट से लाखों की केबल गायब, सुरक्षा कर्मियों पर ही उठे सवाल     |     गैंगस्टर एक्ट में 9 लाख से ज्यादा की XUV 500 पर चला पुलिस का शिकंजा     |     
Share on

  रघुराज सिंह संवाददाता

• चार ड्रम केबल और ट्रांसफार्मर बेस बार गायब होने से कंपनी में मचा हड़कंप

बीजपुर(सोनभद्र)। थाना क्षेत्र के सिरसोती स्थित अधौरा सोलर ऊर्जा प्लांट में लाखों रुपये की केबल चोरी का मामला सामने आया है। सेफ्टी कंट्रोलसैंड डिवाइस लिमिटेड के सुरक्षा अधिकारी रमाकांत वैश्य ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि सोलर प्लांट से कॉलोनी स्विचयार्ड तक बिछाई गई आईसी×500 SQ MM एल्यूमिनियम केबल में से चार ड्रम केबल और ट्रांसफार्मर का कीमती बेस बार गायब मिला। मामले में सुरक्षा में तैनात कर्मियों पर ही संदेह जताया गया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर चार सुरक्षा कर्मियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 303(2) के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

• सुरक्षा में लगे कर्मियों पर ही चोरी की आशंका

बताया गया कि अभिमन्यु जायसवाल, रामानुज, बाल कृष्ण और देवदत्त वर्मा को ट्रांसफार्मर और सामग्री की निगरानी की जिम्मेदारी दी गई थी। 3 मई और 18 मई 2026 को हुए सर्वे के दौरान चार ड्रम केबल और बेस बार गायब पाए गए, जिसके बाद कंपनी में हड़कंप मच गया। सुरक्षा अधिकारी ने सुरक्षा कर्मियों पर ही चोरी किए जाने की आशंका जताते हुए कार्रवाई की मांग की है। प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच कराई जा रही है, हालांकि प्रथम दृष्टया मामला गबन का प्रतीत हो रहा है।





Top